‘एन’ डांस कार्निवल ऑडिशन में उभरीं नई नृत्य प्रतिभाएं

0
116
New dance talents emerge at the 'N' Dance Carnival auditions.
New dance talents emerge at the 'N' Dance Carnival auditions.

जयपुर। हरमाड़ा स्थित अक्षरधाम अकादमी में नृत्यशैली अकडेमी की ओर से आयोजित ‘एन’ डांस कार्निवल के ऑडिशन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन नवीन अनोरिया के निर्देशन में हुआ, जबकि प्रतिभागियों का मूल्यांकन संजीव सर एवं कुणाल सर ने किया।

अक्षरधाम अकादमी की प्रधानाचार्य अनु नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मंचीय कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए आयोजन के लिए विद्यालय का पूरा सहयोग देने की बात कही।

आयोजन को सफल बनाने में निर्देशक सहायक सीमा शर्मा तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नृत्यशैली अकडेमी के अनुसार, ‘एन’ डांस कार्निवल का उद्देश्य प्रदेशभर की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है।

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के अगले चरण में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रधानाचार्य अनु नेगी, सीमा शर्मा, विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here