वृक्ष कथा’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: पारिवारिक आयोजनों में हुआ वृक्षारोपण

0
85
Conveyed the message of environmental conservation through 'Vriksh Katha
Conveyed the message of environmental conservation through 'Vriksh Katha

जयपुर। मानसून के आगमन के साथ राजधानी में पारिवारिक एवं मांगलिक आयोजनों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल की जा रही है। जवाहर नगर, मुरलीपुरा और श्याम नगर में आयोजित ‘वृक्ष कथा’ कार्यक्रमों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पॉलीथीन मुक्त भारत का संदेश दिया गया। नवजात शिशु के आगमन सहित विभिन्न शुभ अवसरों पर लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता एवं पर्यावरणविद् डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्ष जीवनदाता हैं और जन्मोत्सव, विवाह व वर्षगांठ जैसे अवसरों पर वृक्ष लगाने की परंपरा विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने जल, जंगल, जानवर और जन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण को सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

जवाहर नगर के झूलेलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी रवि नियर मुख्य अतिथि और बंसतानंद महाराज अध्यक्ष रहे। मुरलीपुरा में जोशी परिवार ने नवजात निशांत जोशी के आगमन पर वृक्ष कथा आयोजित कर पौधारोपण का संकल्प लिया, जबकि श्याम नगर में रतन कुमारी की मौजूदगी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रमों में अर्पण सेवा फाउंडेशन के संयोजक ओम बहरोड़ एवं उनकी टीम ने बर्ड हाउस, बर्ड वाटर कूलर, पौधे और खेल सामग्री वितरित कर पक्षी एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here