सतरंगी सावन लहरिया उत्सव आठ अगस्त को

0
62

जयपुर। सावन की फुहारों और राजस्थानी संस्कृति के रंगों से सराबोर ‘सतरंगी सावन’ लहरिया उत्सव का आयोजन आठ अगस्त (शनिवार) को दोपहर 1 बजे से राजा पार्क स्थित होटल क्लिक में किया जाएगा। नृत्यम फाउंडेशन और नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।

इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन संस्था से जुड़ी अनीता, पूर्वांशी, संतोष, रेनू, प्रिया, इंदिरा, पिंकी और मनीषा ने किया। इसके अलावा इस आयोजन के मुख्य समन्वयक भीम सिंह कासनिया होंगे।

आयोजिका काजल सैनी ने बताया कि सावन की पारंपरिक थीम पर आधारित इस उत्सव में सावन क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस और बेस्ट मेहंदी जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागी अपनी कला और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को स्वयं के लिए समय कम मिल पाता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उन्हें तनाव से दूर होकर अपनी रचनात्मक क्षमता निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं से पारंपरिक लहरिया परिधान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मा जी ज्वैलरी वाले तथा ज्वेलरी डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल का विशेष सहयोग रहेगा। उनकी ओर से प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन की संस्थापक शीलू सैनी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संस्था की ओर से प्रतिभागी महिलाओं को डांस की विशेष प्रैक्टिस भी करवाई जा रही है, ताकि कार्यक्रम को आकर्षक बनाया जा सके।

सैनी बताया कि इस आयोजन में सावन की लोक संस्कृति, पारंपरिक लहरिया परिधान, लोक संगीत, नृत्य और उत्सव की रंगत एक ही मंच पर देखने को मिलेगी, जो महिलाओं के लिए यादगार सांस्कृतिक अनुभव साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here