
जयपुर। गुरु शिष्य के परस्पर स्नेह का पर्व गुरु पूर्णिमा का पर्व छोटी काशी में भक्ति भाव के साथ मनाया गया ।मंदिरों में संतों की विशेष पूजा अर्चना चरण पखारना सोने चांदी की पादुका पूजन प्रवचन के आयोजन हुए हैं । इसी कड़ी में मानसरोवर स्थित प्रजापति विहार चिंता हरण काले हनुमान मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में हनुमान जी महाराज की फूल बंगला झांकी सजाई गई भक्तों के द्वारा गुरु महाराज की चरण वंदन कर पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया नए शिष्यों को गुरु मंत्र देकर कंठी धारण करवाई गई। मंदिर प्रांगण में सुंदर कांड के पाठ हनुमान चालीसा पाठ भजन कीर्तन के आयोजन हुए। वहीं अल सुबह से ही गुरु पूजन के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। इस अवसर पर भक्तों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की ।


















