सरस निकुंज में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

0
43
Guru Purnima festival celebrated at Saras Nikunj
Guru Purnima festival celebrated at Saras Nikunj

जयपुर। आचार्य पीठ श्री सरस निकुज दरिबा पान सुभाष चौक गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि इस पावन पर्व पर श्री ठाकुर राधा सरस विहारी जू सरकार की नित्य सेवा के साथ विशेष मनोरथ महोत्सव सेवा श्रृंगार के साथ निज सेवा में विराजमान परम्परागत बड़े गुरू आचार्यों की चरण पादुका की चन्दन इत्र से सेवा पूजन आरती की ।

श्री शुक सम्प्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के द्वारा की गई इस क्रम में श्री वेदव्यास जी महाराज के छवी चित्र का पूजन व्यास पीठ का पूजन विधिवत किया गया । श्री ठाकुर जी सरकार की श्रृंगार आरती प्रातः काल करने के बाद वैष्णव महानुभावों श्री व्यास पीठ का पूजन गुरू पूजन किया वैष्णवी कंठी दीक्षा का आयोजन सायं काल वेला तक के क्रम में हुआ भक्त जनों की सुविधा हेतु प्रवेश व निकास की अलग-अलग व्यवस्था सुचारू रूप से की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here