गुरु पूर्णिमा पर साईं बाबा धाम में भजन संध्या और विशाल भंडारा

0
34
Bhajan Sandhya and Grand Community Feast at Sai Baba Dham on Guru Purnima
Bhajan Sandhya and Grand Community Feast at Sai Baba Dham on Guru Purnima

जयपुर। बापूनगर स्थित मोती पार्क के साईं बाबा धाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में साईं बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की गई।

चरण पादुका का अभिषेक कर फूलों से सजाया गया। साईं बाबा के दरबार को कई तरह के फूलों सजाया गया।शाम को आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के भजनों का आनंद लिया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजक संजीव शर्मा ने बताया श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साईं बाबा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here