‘‘राजस्थान गौरव’’ सम्मान से 31 विभूतियां अलंकृत

0
51

जयपुर। ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित और 31 वर्ष से अनवरत आयोजित हो रहे राजस्थान गौरव सम्मान समारोह अपनी पूर्ण भव्यता के साथ होटल आईटीसी राजपूताना शैरेटन में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश की 31 लब्ध प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘‘राजस्थान गौरव‘‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करना अपने आप में एक अतुलनीय कार्य है और संस्कृति युवा संस्था पिछले 31 वर्षो से राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं को गरिमापूर्ण तरीके से ‘‘राजस्थान गौरव’’ के अलंकरण से विभूषित कर रही है। ये अपने आप में एक अनूठा कार्य है। उन्होने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व युवाओं पर है और जिन्हें आज सम्मानित किया गया है ये सब प्रतिभायें राजस्थान का नाम रोशन कर रही है।

इस अवसर पर संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि व्यक्तित्व का सम्मान समाज का दायित्व हैं और इस प्रकार के आयोजनों में ऐसी प्रतिभाऐं जो प्रदेश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं वे भी प्रोत्साहित होगी ओर उनके पद चिन्हों पर चलकर युवा पीढी को मार्ग दर्शन मिलेगा।

मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की परम्परा में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली कर्मभूमि रही हैं और राजस्थान गौरव से सम्मानित हो रही प्रतिभाओं ने जो प्रदेश का नाम रोशन किया हैं उससे सम्पूर्ण प्रदेश गौरवान्वित है।

मुख्य संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया ने संस्कृति द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रंशसा करते हुए कहा कि संस्कृति द्वारा देश के युवाओं को भारतीय संस्कृति की तरफ पुनः आकर्षित करने के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं वे सराहनीय हैं ओर युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति का मोह छोड़ भारतीय संस्कृति का संवाहक बनना चाहिए।

संस्था की गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक सौम्यता मिश्रा ने बताया कि संस्था देश की सबसे बड़ी मैराथन का आयोजन पिछले 16 वर्षो से अनवरत जारी है। जिसमें देश-विदेश के धावक भाग लेते है। इस बार की मैराथन में एक लाख 25 हजार धावको ने भाग लिया जो अपने आप में एक रिकाॅर्ड है। इसके अतिरिक्त देश विदेश की प्रतिभाओं को लंदन की पार्लियामेंट, फ्रांस की सीनेट और अमेरिका के यूनाइटेड नेशन में संस्कृति युवा संस्था भारत गौरव सम्मान का आयोजन कर रही है। साथ ही नवसंवत्सर का स्वागत, वर्ल्ड हैल्थ फेस्टिवल, नववर्ष की शुरूआत ‘दारू नहीं दूध से करें’ जैसे अभियान पिछले 30 वर्षो से अनवरत जारी है।

संस्था के संरक्षक गोविन्द पारीक जानकारी देतेे हुए कहा कि राजस्थान गौरव सम्मान समारोह समिति ने 31 वर्षो के सभी चयनों में पारदर्शिता अपनाई है। इस अवसर पर राजस्थान गौरव से 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया हैं।

इस अवसर पर स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव आई.ए.एस. रवि जैन, कोलकाता जगतदल के विधायक एवं पूर्व डीजीपी कोलकाता डाॅ. राजेश कुमार सुरोलिया, भारतीय सेना की प्रथम महिला ए.डी.सी. मेजर नव्या शेखावत, वैभव ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील अग्रवाल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान में पर्यटकों का होटल उपलब्ध करवाने वाले संतोष कुमार पारख, टैगोर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की सीईओ डाॅ. रूचिरा सोलंकी, पुणे के जिला कलेक्टर आई.ए.एस. जितेन्द्र डूडी, भारतीय राजस्व सेवा के सह-आयुक्त पूरण प्रकाश, जिला हाॅस्पिटल उदयपुर के सीएमओ रिटायर्ड प्रिंसिपल डाॅ. वसीम अहमद, अजमेर से के. जी. स्टोन हाॅस्पिटल के यूरोलाॅजिस्ट डाॅ कुलदीप शर्मा, वीणा कैसेट एंड इवेंट्स के डायरेक्टर प्रसंजीत मालू, भरतपुर के जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट आई.एस.एस. कमर उल जमान चौधरी, उदयपुर के राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ. रामेश्वर लाल सुमन, होटल ओरू विलास के डायरेक्टर चेतन जैन, इनसोलेशन एनर्जी के संस्थापक एंड अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, जयपुर नगर निगम, ग्रेटर के डिप्टी मेयर श्री पुनीत कर्णावट, जेडीए टाउन प्लानर के निदेशक मृणाल जोशी, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सीईओ ओंकार बगड़िया, इनसोलेशन एनर्जी के मैनेजिंग संस्थापक एवं डायरेक्टर विकास जैन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी श्रीकुमार लखोटिया, महात्मा गांधी मेडिकल काॅलेज के सर्जिकल ओंकोलाॅजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. राज गोविन्द शर्मा, संतोकबा दुर्लभजी हाॅस्पिटल में प्लास्टिक एवं काॅस्मेटिक सर्जरी एच.ओ.डी. डाॅ. अंजन बनर्जी, फोर्टिस हाॅस्पिटल जयपुर में न्यूरोलाॅजी के अतिरिक्त निदेशक डाॅ. विकास गुप्ता, राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शुक्ला, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महारानी काॅलेज की सह-आचार्य डाॅ. दीपिका विजयवर्गीय, रूवि डिजिटल के संस्थापक एवं निदेशक आलोक शर्मा, आर्चा पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री सुनील मित्तल, पीडब्ल्यूडी के ‘एए’ श्रेणी के काॅन्ट्रेक्टर सविन्द्रजीत सिंह, डाॅ सोमेन्द्र डेन्टल केयर के निदेशक डाॅ. सोमेन्द्र सारस्वत एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डाॅ. एस.के. जोशी को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं दुपटटा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलन राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने किया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार जैन, प्रदेशाध्यक्ष गौरव धामाणी ने अतिथियों का स्वागत किया। अन्त में संरक्षक गोविन्द पारीक ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here