महिला सुरक्षा अभियान में 13 हजार 876 महिलाओं को किया जागरूक

0
37
Sensitivity and swift action are essential in human trafficking cases
Sensitivity and swift action are essential in human trafficking cases

जयपुर। राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा जन जागरूकता अभियान’ के तहत जयपुर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और निर्भया स्क्वॉड ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 13,876 महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले सात मनचलों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा के नेतृत्व में टीमों ने शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, गर्ल्स हॉस्टल, पीजी, पर्यटन स्थलों, बाजारों और पार्कों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही 709 महिलाओं और बालिकाओं के मोबाइल फोन में आपात सहायता के लिए राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कराया गया।

एडीसीपी रानू शर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वेश में गश्त कर स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं का पीछा करने, बाजारों में छींटाकशी और अश्लील हरकतें करने वालों पर निगरानी रखी। निर्भया हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों और पुलिस कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here