रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब :सैकड़ों जलदाय कर्मचारियों ने किया रक्तदान

0
247

जयपुर। राजापार्क स्थित शिव हरमिलाप भवन में पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब एवं प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) के संयुक्त तत्वावधान में जलदाय फेडरेशन इंटक के प्रथम प्रदेशाध्यक्ष स्व. मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिविर में प्रदेशभर से आए कर्मचारियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें 245 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत सहित पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. शर्मा के सेवा, संघर्ष और कर्मचारी हितों के आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, पार्षद स्वाति परनामी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अतिथियों ने रक्तदाताओं का प्रशंसा-पत्र देकर सम्मान किया और मानव सेवा के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन स्व. मांगीलाल शर्मा को श्रद्धांजलि एवं उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here