त्रिमूर्ति मानसून रन के साथ एयू जयपुर मैराथन-2027 के रजिस्ट्रेशन शुरू

0
54
Registrations for AU Jaipur Marathon 2027 open with the Trimurti Monsoon Run.
Registrations for AU Jaipur Marathon 2027 open with the Trimurti Monsoon Run.

जयपुर। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर कूकस स्थित नैचुरल फार्म स्टे में आयोजित त्रिमूर्ति मानसून रन के दौरान 18वीं एयू जयपुर मैराथन-2027 के रजिस्ट्रेशन का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा, त्रिमूर्ति बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा और नेचुरल फार्म स्टे की डायरेक्टर निशी जैन ने सुबह 5 बजे 21, 10 और 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में 700 से अधिक धावकों ने भाग लेकर फिटनेस, मित्रता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्रा और अन्य अतिथियों ने 14 फरवरी 2027 को आयोजित होने वाली 18वीं एयू जयपुर मैराथन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में धावकों ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया।

इस अवसर पर एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा, नैचुरल फार्म स्टे की डायरेक्टर निशी जैन, त्रिमूर्ति बिल्डर्स के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा, रेस डायरेक्टर एवं जयपुर रनर्स क्लब के सह-संस्थापक रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा प्रवीण जैन तिजारिया सहित रनिंग कम्युनिटी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि एयू जयपुर मैराथन पिछले 17 वर्षों में खेल आयोजन से आगे बढ़कर स्वस्थ भारत के जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। वहीं सीईओ मुकेश मिश्रा ने कहा कि फ्रेंडशिप डे पर रजिस्ट्रेशन और वैलेंटाइन डे पर आयोजन का उद्देश्य दोस्ती, प्रेम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। दीपक शर्मा ने कहा कि जयपुर में रनिंग अब एक मजबूत कम्युनिटी मूवमेंट बन चुकी है, जबकि रवि गोयनका ने इसे अनुशासन, फिटनेस और सामुदायिक भावना का उत्सव बताया।

निशी जैन ने प्रकृति के बीच ऐसे आयोजनों को स्वास्थ्य और पर्यावरण से जोड़ने वाला बताया, जबकि अभिषेक मिश्रा ने कहा कि त्रिमूर्ति मॉनसून रन का उद्देश्य लोगों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए तथा सभी धावकों से 14 फरवरी 2027 को होने वाली एयू जयपुर मैराथन में अपने मित्रों और परिवार के साथ भाग लेने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here