501 नि:शुल्क पौधों का वितरण एवं 11 पौधों पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ

0
49
Distribution of 501 free saplings
Distribution of 501 free saplings

जयपुर। युवा जागृति संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत डिफेंस कॉलोनी, श्री चंद्र नगर, गुर्जर घाटी आमेर रोड के संयुक्त तत्वावधान में गुर्जर घाटी,स्थित पानों की बगीची, एयरफोर्स स्कूल के पास 1100 पौधे लगाने व वितरित करने के लक्ष्य के साथ 501 नि:शुल्क पौधे वितरित व 11 पौधे पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत हवामहल विधानसभा विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा की गयी इसके साथ ही 1100 परिंडों के लक्ष्य के साथ आज 251परिंडे वितरित कर 1100 परिंडो का अभियान को पूरा किया।

कार्यक्रम संयोजक व अध्यक्ष समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी श्री बालमुकुंदाचार्य महाराज (विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र) व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी रहे।

इस अवसर पर गिरधारी कृष्णानी, किशन पूजानी, अजय मूलचंदानी, पुष्पेंद्र भूटानी,नरेंद्र जोधपुरी, अमित पारीक , राजेश टहलानी, दीपक धामेजानी, हेमपाल मीणा,देवीदास चेलानी, मनोज सेवानी, कृष्ण कुमार अग्रवाल ( मनीष), सुरेश मीणा( शेट्टी), धर्मेंद्र पमनानी,ललित कुमार तीर्थानी, करण अलवानी, शुभम शर्मा,मुकेश तोतलानी,पुरुषोत्तम आसवानी ,विजय वाधवानी, गिरधारीलाल शर्मा, अरुण शर्मा एडवोकेट,विक्रम सिंह तंवर,कमल देवजानी, पंकज ज्ञानचंदानी,हर्ष कलवानी,दिनेश गुप्ता , पुरुषोत्तम गुलवानी,तरुणराज पांचाल,सूरज मीणा,सुरेंद्र व्यास एडवोकेट,मनोज जेसवानी ,राकेश चतवानी,राजेश गोपलानी,ओमप्रकाश कश्यप,पुरुषोत्तम वरर्यानी,दीपक गोयल,मुकेश मोतीयानी, विजय हासानी, श्याम कमलानी,चिरंजीव सिंह,मीरा देवी मीणा, नमो नारायण मीणा,दौलतराम वासवानी, अरुण गुप्ता,हरीश कार्य,तरुण मोटवानी,दिनेश विजयवर्गीय ,धमेंद्र त्रिलोकानी, अक्षय रजवानिया ,नरेंद्र जेठवानी, नौसाद खान,सीताराम गुर्जर,पुरुषोत्तम उमरानी ,श्याम ज्ञानानी,राजवीर शर्मा ,ओमप्रकाश सैनी, पदमा हेमनानी, हर्षा सेवानी एवं अंजना त्रिलोकानी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंच का संचालन शानदार तरीके से सुनील वर्मा ने किया

कार्यक्रम में हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here