जन समस्याओं को लेकर आप ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

0
53
The AAP has launched a public outreach campaign addressing public issues.
The AAP has launched a public outreach campaign addressing public issues.

जयपुर। आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड संख्या 128 में वर्षों से लंबित नागरिक समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों की शिकायतें एकत्र कीं। इसके बाद सोमवार को पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जयपुर के जवाहर नगर जोन के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष शहजाद खान के नेतृत्व में 2 अगस्त को आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने सीवरेज लाइनें बार-बार चोक होने, बरसात में जलभराव, जर्जर सड़कों, नियमित सफाई नहीं होने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायतें रखीं।

इस अभियान में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित दाधीच, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील अग्रवाल, जिला संयुक्त सचिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, वार्ड अध्यक्ष फिरोज उद्दीन कुरेशी, मोहसिन कुरेशी, शाहरुख खान, बृजेश नारायण, जफर भाई, हाफिज भाई मौलाना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पार्टी ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों और वार्डवासियों के हस्ताक्षरों के आधार पर 3 अगस्त को नगर निगम को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच ने कहा कि वार्ड के नागरिक लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो आम आदमी पार्टी वार्डवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here