वारदात की फिराक में घूम रहा शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
59
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार योगी उर्फ बंटी (22) निवासी मूलतः सातपुरा (मनोहरपुर) एवं हाल मीणा कॉलोनी, बास बदनपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीकर रोड स्थित खेतान अस्पताल के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तेजधार चाकू मिला। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल महेश नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी के 10, नकबजनी के 2, तिजोरी तोड़ने का 1, आबकारी अधिनियम का 1 तथा लूट व अन्य गंभीर अपराधों के 3 सहित कुल 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह चोरी की बाइक और चाकू के साथ किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

रेप व पोक्सो एक्ट का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ के तहत जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में छह माह से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर भगोड़ों, स्थायी वारंटियों और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल एवं एसीपी सुरेंद्र सिंह राणावत के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने मार्च 2026 में दर्ज दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी किशन मीणा उर्फ केशव (21) निवासी बधाल (रेनवाल) एवं हाल पुरुषार्थ नगर, जगतपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले छह माह से गिरफ्तारी से बच रहा था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरीओम सिंह, कांस्टेबल गंगाधर, राजूराम तथा साइबर सेल के कांस्टेबल नत्थूराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here