मनोकामेश्वर शिव मंदिर में 10 अगस्त को होगा सहस्त्रघट एवं भामाशाह सम्मान समारोह

0
45

जयपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री गणेश मित्र मंडल संस्था की ओर से घाटगेट स्थित श्री मनोकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सोम प्रदोष के उपलक्ष्य में 10 अगस्त को सहस्त्रघट एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन पूर्व महापौर कुसुम यादव एवं चेयरमैन अजय यादव ने किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंडल के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोधीका, सचिव कैलाश शेरगढ़िया, स्वागत मंत्री मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष राजकुमार पलाड़िया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार सोमवार 10 अगस्त को प्रातः भगवान भोलेनाथ का पांच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद भगवान की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी तथा बैंड वादन के साथ महाआरती होगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज एवं धार्मिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here