जलमहल की पाल पर महिला सुरक्षा संकल्प अभियान में बालिकाओं ने लिया भाग

0
33

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जलमहल की पाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, क्षेत्रीय स्कूल की बालिकाओं और सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, ब्रह्मपुरी थानाधिकारी हेमंत जनागल सहित थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

ब्रह्मपुरी थानाधिकारी हेमंत जनागल ने कहा कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता, सम्मान और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और आत्मरक्षा सबसे बड़ी शक्ति। सभी को मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए। सुरक्षित समाज ही देश की वास्तविक तरक्की की पहचान है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्कूल की बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा सीएलजी सदस्यों ने अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सीएलजी सदस्य राजेश वर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, दीपक गोयल, मनीष पारीक, आरिफ भाई, अफजल भाई, संतोष गुप्ता, निर्मल दत्ता, भावना सैनी, सत्येंद्र अग्रवाल, उस्मान भाई और शाहरुख खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here