ब्यावर मोटर वाहन निरीक्षक प्रकरण में एसीबी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
38
ACB arrests two accused in the Beawar Motor Vehicle Inspector case.
ACB arrests two accused in the Beawar Motor Vehicle Inspector case.

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ब्यावर मोटर वाहन निरीक्षक जल सिंह मीणा व अन्य के खिलाफ दर्ज प्रकरण में अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने जगजीत सिंह उर्फ जगत बन्ना और ऋषिराज सिंह राठौड़, दोनों निवासी जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।

एसीबी जयपुर नगर तृतीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई की ओर से प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा था। इस दौरान दोनों आरोपियों से अभिरक्षा में पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई गई। पूछताछ एवं तथ्यों के सत्यापन के बाद निर्धारित प्रक्रिया और गिरफ्तारी संबंधी सभी वैधानिक प्रावधानों की पालना करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय एसीबी मामलात अजमेर में पेश किया गया।

एसीबी जयपुर नगर तृतीय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में टीम प्रकरण से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसीबी की ओर से मामले में सामने आने वाली अन्य कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here