हरियाली अमावस्या पर भोमिया जी महाराज की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

0
47
Devotees thronged the Maha Aarti of Bhomiya Ji Maharaj on Hariyali Amavasya.
Devotees thronged the Maha Aarti of Bhomiya Ji Maharaj on Hariyali Amavasya.

जयपुर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर जौहरी बाजार स्थित कटला पुरोहित जी में श्री श्री 1008 भोमिया जी महाराज के मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती की गई।

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भक्तों ने भोमिया जी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भोमिया जी महाराज के जयकारे लगाए।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय और धार्मिक वातावरण बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here