नकटी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया सुखदेव जन्म का प्रसंग

0
44

जयपुर। ग्राम निमेडा के जयभवानीपुरा नकटी माता मंदिर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने भगवान के विभिन्न अवतारों और भक्तिमय प्रसंगों का श्रवण किया। श्रीवृंदावन के कथा प्रवक्ता पंडित योगेंद्र भारद्वाज शास्त्री महाराज ने कथा का वाचन करते हुए भागवत के आध्यात्मिक संदेशों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।

कथा में सुखदेव जन्म, राजा परीक्षित को सात दिन में मृत्यु का श्राप तथा कपिल भगवान के जन्म के प्रसंग सुनाए गए। कथावाचक ने इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, वैराग्य और ईश्वर की महिमा का महत्व बताया। वहीं शुक्रवार को कथा में ध्रुव चरित्र, नरकों का वर्णन, समुद्र मंथन और भगवान वामन अवतार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कथा 12 से 18 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कथा होगी। 108 कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here