श्री ताड़केश्वर मंदिर से आज डिग्गीपुरी के लिए रवाना होगी कल्याण धणी की लक्खी पदयात्रा

0
47

जयपुर। डिग्गीपुरी के राजा श्री कल्याण धणी की 61वीं लक्खी पदयात्रा 18 अगस्त सुबह 9 बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से जयकारों के साथ रवाना होगी। पैदल यात्रा संघ के अध्यक्ष एवं संचालक श्रीजी शर्मा के अनुसार मुख्य केसरिया निशान के विधिवत पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज, गलता तीर्थ के अवधेशाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु शरण महाराज तथा त्रिवेणी धाम के राम रिछपाल देवाचार्य महाराज सहित अनेक गणमान्य अतिथि ध्वज दिखाकर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार रात से ही आसपास के ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों से श्रद्धालुओं का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया था। पदयात्रियों ने गोविंद देवजी मंदिर परिसर व चारदीवारी के बरामदों में डेरा डाला। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। चौड़ा रास्ता से लेकर टोंक रोड व सांगानेर तक मार्ग में दर्जनों स्थानों पर विशाल भंडारे लगाए गए हैं, जहाँ सोमवार शाम से ही प्रसादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

यात्रा के दौरान प्रतिदिन रात्रि पड़ाव पर भजन संध्या, रासलीला व सत्संग के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 22 अगस्त को डिग्गी पहुंचने पर शाम 5 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालु गंगोत्री से लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान श्री कल्याणजी महाराज के निज मंदिर में भव्य अभिषेक करेंगे।

पदयात्री 18 अगस्त को मदरामपुरा, 19 को हरसूलिया, 20 को फागी और 21 अगस्त को चौसला में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 अगस्त को पदयात्रा डिग्गीपुरी पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन रात भजन, रासलीला और सत्संग के कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे डिग्गी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। डिग्गी पहुंचने पर भगवान कल्याण जी महाराज के निज मंदिर में गंगोत्री से लाए गए गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here