विशुद्ध प्रेम ही ईश्वर का रूप : अमित कुमार

0
38
Pure love is the embodiment of God: Amit Kumar
Pure love is the embodiment of God: Amit Kumar

जयपुर। रामाश्रम सत्संग, मथुरा के जयपुर उपकेंद्र की ओर से श्रावण मास में सामूहिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री युत अमित कुमार एवं श्री युत मोहित कुमार का सानिध्य रहा।

श्री युत अमित कुमार ने कहा कि आपस में मिलते-जुलते रहने से प्रेम बढ़ता है और विशुद्ध प्रेम ईश्वर का ही दूसरा रूप है। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज ने ईश्वर प्राप्ति के लिए ऐसी सरल पद्धति दी है, जिसमें साधक सहज भाव से आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ता है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार नर्सरी के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है और माता अपने शिशु की जरूरतों का ध्यान सहज रूप से रखती है, उसी प्रकार गुरु महाराज भी अपने शिष्यों को सहज रूप से आध्यात्मिक ज्ञान और साधना की खुराक देते रहते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए। इस दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक साधना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here