सीकर रोड पर बदली यातायात व्यवस्था: भारी वाहनों के लिए रूट तय

0
62

जयपुर। रक्षाबंधन के बाद लौटने वाले लोगों की आवाजाही और आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए जयपुर यातायात पुलिस ने सीकर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रोड नंबर 14 चौराहा के पास विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
पुलिस उपायुक्त यातायात योगेश गोयल ने बताया कि डायवर्जन 30 अगस्त को दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक और 31 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों के लिए ये रहेगा रूट

सीकर से जयपुर/दिल्ली/अजमेर: भारी वाहन मोरीजा मोड़ कट, चौमूं से जाटावाली कट (पुलिया) होकर आगे जा सकेंगे।

दिल्ली/जयपुर/अजमेर से सीकर: भारी वाहनों को जाटावाली कट (पुलिया) से मोरीजा, चौमूं होते हुए सीकर की ओर भेजा जाएगा।

लोहा मंडी से रोड नंबर 14: लोहा मंडी कट से रोड नंबर 14 चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहनों को लोहा मंडी रोड से नींदड़ मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वीकेआईए में भारी वाहनों की एंट्री बंद: विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नंबर 12 से रोड नंबर 14 के बीच भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

बसों के लिए भी बदला मार्ग

सीकर की ओर से सिंधी कैंप आने वाली रोडवेज और अन्य बसें अलका तिराहे से परशुराम सर्किल, मंदिर मोड़, कांवटिया सर्किल और पीतल फैक्ट्री होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here