सितंबर में 4 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल:8 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

0
45

जयपुर। ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना बेहद खास और उथल-पुथल भरा रहने वाला है। इस माह चार प्रमुख बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।

पंडित राजेश कुमार शर्मा के अनुसार माह की शुरुआत में शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि में होगा। इसके बाद बुध ग्रह इस महीने दो बार राशि परिवर्तन करते हुए 7 सितंबर को कन्या और 26 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं, 17 सितंबर को सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा और मंगल अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस महागोचर से जहां कुछ राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में शानदार सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

इन 8 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा महीना

शर्मा के मुताबिक ग्रहों की शुभ स्थिति से 8 राशियों वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
वृषभ और कुंभ राशि के जातको की मनोकामनाएं पूरी होने के मजबूत योग हैं।वहीं कर्क, सिंह और तुला: कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। शुक्र के प्रभाव से प्रेम व पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी, वहीं सूर्य-मंगल की स्थिति से करियर और कारोबार में बड़ी प्रगति देखने को मिलेगी।

इन 4 राशियों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता

सितंबर के महीने में मेष, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी गई है। इन राशियों के जातको को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेंने की सलाह दी जाती है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here