प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कोचिंग हब में महासंघ करेगा यज्ञ

0
36

जयपुर। ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर ( गुरूवार ) को प्रताप नगर स्थित कोचिंग हब में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से होगी।

अनीष कुमार नाडार ने कार्यक्रमों को छात्रों और युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने तथा कोचिंग हब में गतिविधियां बढ़ाने से जोड़ा है।

नाडार ने बताया कि कोचिंग हब में आने वाले छात्रों को निजी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी रोजगार के साथ निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के लिए भी तैयार करना जरूरी है। वहीं, कोचिंग हब में संस्थानों के आवंटन और दरों को लेकर छोटे कोचिंग संचालकों की ओर से पहले भी आपत्तियां उठाई गई हैं। राजस्थान आवासन मंडल की ओर से कोचिंग हब की संपत्तियों की नीलामी भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here