जयपुर में विनफास्ट का शोरूम लॉन्च: चार नए मॉडल के साथ ईवी बाजार में बढ़ा दायरा

0
34
VinFast launches showroom in Jaipur
VinFast launches showroom in Jaipur

जयपुर। राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच विनफास्ट के अधिकृत डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने जयपुर में अपना शोरूम शुरू किया। एक साल के भीतर जयपुर में यह कंपनी की तीसरी डीलरशिप है। नई सुविधा के साथ राजस्थान में वेलोसिटी फिनट्रस्ट के नेटवर्क का विस्तार हुआ है और देशभर में विनफास्ट के बढ़ते नेटवर्क को भी मजबूती मिली है।

नई डीलरशिप का उद्घाटन विनफास्ट इंडिया की डिप्टी सीईओ (सेल्स एवं नेटवर्क डेवलपमेंट) सुदीप्ता घोष ने वीएसटी यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव के साथ किया।

विनफास्ट की ओर से भारतीय बाजार में वीएफ 6, वीएफ 7, वीएफ एमपीवी 7 और लीमो ग्रीन सहित इलेक्ट्रिक वाहनों का पोर्टफोलियो तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार ये मॉडल व्यक्तिगत, प्रीमियम और पारिवारिक मोबिलिटी जरूरतों के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराते हैं। वाहनों की शुरुआती कीमत 18.19 लाख रुपए है।

कंपनी के अनुसार ग्राहकों को 31 मार्च 2029 तक मुफ्त चार्जिंग, तीन साल की मुफ्त मेंटेनेंस, सात साल की वाहन वारंटी, 10 साल की बैटरी वारंटी और 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित बायबैक जैसे लाभ मिलेंगे। इसके अलावा आईसीई वाहनों से ईवी में बदलाव करने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष लाभ दिए जा रहे हैं।

विनफास्ट इंडिया की डिप्टी सीईओ सुदीप्ता घोष ने कहा कि कंपनी का मुख्य फोकस मजबूत बिक्री एवं सर्विस ढांचा तैयार करने के साथ ईवी चार्जिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है। ईवी की मांग बढ़ने के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा, उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा और निरंतर सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

नई डीलरशिप में विनफास्ट की नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित किया गया है। यहां ग्राहक विशेषज्ञों से व्यक्तिगत परामर्श लेने के साथ वाहनों की टेस्ट ड्राइव भी कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि जयपुर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन की ओर बढ़ते रुझान को देखते हुए यह सुविधा ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, आराम और खरीद के बाद की सेवाओं का बेहतर अनुभव देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here