एसकेआईटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीसीई में जिम्मेदार एआई और हरित डिजिटल ढांचे पर हुआ मंथन

0
20

जयपुर। श्री करणीशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसकेआईटी) जयपुर में आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीईटीसीई-2026 का शनिवार को समापन हुआ। कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से हाइब्रिड मोड में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय ‘सस्टेनेबल फिनटेक एवं स्मार्ट सोसायटीज के लिए रिस्पॉन्सिबल एआई एवं ग्रीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर’ रहा। सम्मेलन को आईईईई कॉन्फ्रेंस रिकॉर्ड संख्या 72526 प्राप्त है।

सम्मेलन के दूसरे दिन ‘रेजिलिएंट, सिक्योर एवं सस्टेनेबल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर’ विषय पर चौथा सत्र जे.सी. बोस सभागार में ऑफलाइन आयोजित हुआ। इसमें एमएनआईटी जयपुर की डॉ. पारुल मथुरिया ने मुख्य व्याख्यान दिया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. आर.सी. पूनिया और डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने की। इस दौरान फेडरेटेड लर्निंग, क्रेडिट कार्ड खर्च व्यवहार और वाहन चालकों के ध्यान भटकने के आधार पर ड्राइव स्कोर जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

पांचवां सत्र वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें जर्मनी के डॉ. सिद्धार्थ पंचोली और ऑस्ट्रेलिया के सैमुअल टेनसिंह ने व्याख्यान दिए। संयुक्त छठे सत्र में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. गौरव सोमानी ने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया।

समापन समारोह में डॉ. निकेता शर्मा ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर श्रेष्ठ शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में प्रो. डॉ. पंकज दाधीच ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here