बड़े खाने में दिखी पुलिस परिवार की एकजुटता, उल्लास और अपनत्व का संगम

0
72

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल में शनिवार को दीपावली मिलन और बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। सामूहिक भोज के इस आयोजन में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशनुमा पल साझा किए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा,महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा अनिल पालीवाल, महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स आनन्द कुमार श्रीवास्तव, महानिदेशक, जेल अशोक कुमार राठौड़ और जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर सामूहिक भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह,पुलिस उपायुक्त (क्राइम) योगेश गोयल,पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा, उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा, (उपायुक्त) यातायात प्रवीण नायक नूनावत, उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण, उपायुक्त (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया सहित आयुक्तालय के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here