जयपुर में होगा 26 सितंबर को राजस्थान फिल्म फेस्टिवल: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी होंगी सम्मानित

0
37

जयपुर। गुलाबी नगरी में राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (आरएफएफ) का 14वां संस्करण 26 सितंबर को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति सभागार में आयोजित होगा। समारोह में 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। देशभर की विभिन्न भाषाओं में बनी फिल्मों और उनके कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह की मेजबानी अभिनेता शरमन जोशी और अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर करेंगी।

फेस्टिवल की संस्थापक संजना शर्मा ने बताया कि मुख्य समारोह से एक दिन पहले 25 सितंबर को संस्कृति और सिनेमा पर विशेष संवाद आयोजित होगा। इसमें देशभर से आए फिल्मकार क्षेत्रीय सिनेमा की वर्तमान स्थिति और भविष्य पर चर्चा करेंगे। इसी दिन इंटर स्कूल-कॉलेज प्रतियोगिताओं का फिनाले होगा। सोशल मीडिया से जुड़ी 12 विभिन्न श्रेणियों में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। रात में टॉक शो भी होगा।

26 सितंबर को मुख्य समारोह से पहले देश के विभिन्न राज्यों से आए निर्देशक, निर्माता और कलाकार जयपुर के ऐतिहासिक किलों, स्मारकों और विरासत स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम को रेड कारपेट के साथ मुख्य समारोह शुरू होगा। इस वर्ष यह सम्मान अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को दिया जाएगा।

वहीं फिल्मों के साथ संगीत और लाइव प्रस्तुतियां भी राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण रही हैं। अब तक मामे खान, स्वरूप खान, मोती खान, मोहम्मद इरफान, गजेंद्र वर्मा, रविंद्र उपाध्याय, भंवरी देवी, खेता खान, सवाई भाट और रैपरिया बालम सहित कई कलाकार प्रस्तुतियां दे चुके हैं। लोक संगीत से लेकर आधुनिक संगीत तक, फेस्टिवल में सिनेमा के साथ राजस्थान की संस्कृति और संगीत को भी मंच मिलता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here