टिटेनस से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ 21 वर्षीय युवक: एक माह वेंटिलेटर पर रहने के बाद मिली नई जिंदगी

0
45

जयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल्स, मानसरोवर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 21 वर्षीय मरीज़ का गंभीर टिटेनस संक्रमण से सफलतापूर्वक उपचार किया। मरीज करीब एक माह तक वेंटिलेटर पर रहा और इस दौरान उसे निमोनिया व मेनिन्जाइटिस जैसी जटिलताओं का सामना करना पड़ा।

वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद भर्ती हुए मरीज को चेहरे, पैरों और शरीर की मांसपेशियों में गंभीर ऐंठन होने लगी, जिसके चलते उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट और लंबे समय तक सेडेटिव एवं मसल रिलैक्सेशन उपचार दिया गया।

चिकित्सकों की सतत निगरानी और समन्वित उपचार से मरीज की स्थिति में सुधार हुआ। अब मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुका है। डॉ. सैनी ने बताया कि टिटेनस से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण और चोट या घाव के बाद तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here