कबड्डी चैंपियंस लीग के ट्रायल 27 सितंबर को रोहतक में

0
44
Kabaddi Champions League trials in Rohtak on September 27.
Kabaddi Champions League trials in Rohtak on September 27.

जयपुर। कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों के चयन के ट्रायल 27 सितंबर को रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। लीग के सीजन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

ट्रायल निःशुल्क होंगे। ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ियों को आगे के प्लेयर ऑक्शन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां फ्रेंचाइजी आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगी। सीजन-2 में लीग का विस्तार कर 10 फ्रेंचाइजी की गई हैं।

केसीएल का उद्देश्य हरियाणा की उभरती कबड्डी प्रतिभाओं को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है। लीग के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी राजेश नरवाल भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

केसीएल की आधिकारिक जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पोजिशन के आधार पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। पिछले सीजन में 4 करोड़ रुपए का प्लेयर पर्स निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई थी। आगामी सीजन के प्लेयर पर्स की घोषणा अभी नहीं हुई है। रोहतक में होने वाले ट्रायल में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here