भाजपा प्रदेश प्रभारी भाटिया ने संगठनात्मक बैठक लेकर किया पंचायत चुनाव में जुटने का आह्वान

0
38
BJP State In-charge Bhatia held an organizational meeting and called for gearing up for the Panchayat elections.
BJP State In-charge Bhatia held an organizational meeting and called for gearing up for the Panchayat elections.

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं मोर्चा व संभाग प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार बैठक ले रहे भाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता का परिश्रम और सरकार के काम का परिणाम निकाय चुनाव परिणाम के रूप में हमें मिला है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार निकाय चुनाव में सत्ता एवं संगठन के तालमेल के साथ हम सब ने जो काम किया है, उसी के अनुसार पंचायत चुनाव की रणनीति बनाकर हमें मैदान में उतरना होगा।

प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और सरकारों के लोक कल्याणकारी कामों के कारण अजेय राजनीतिक संगठन के रूप में खड़ी है। पिछले 12 सालों में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान के लिए योजनाएं बनी है, चाहे उज्जवला हो, जल जीवन हो, आयुष्मान हो, किसान कल्याण निधि हो, इन सब का फायदा निश्चित रूप से हर ग्राम और हर घर को को मिला है।

संगठनात्मक बैठक को निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी कविता पाटीदार, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संबोधित करते हुए आगामी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की। बैठक में मंच पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरूण चतुर्वेदी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ उपस्थि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here