गहलोत ने एसएमएस पहुंचकर घायल दमकलकर्मियों का हाल जाना

0
51
Gehlot visited SMS Hospital and inquired about the condition of the injured firefighters.
Gehlot visited SMS Hospital and inquired about the condition of the injured firefighters.

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचकर जोधपुर अग्निकांड में घायल दमकलकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों और जोधपुर के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया से उपचार की प्रगति पर चर्चा की। संक्रमण के खतरे के कारण गहलोत ने सीधे मरीजों से मिलने के बजाय चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ली।

चीफ फायर ऑफिसर के अनुसार आग बुझाने के अंतिम चरण में केमिकल कंटेनर में विस्फोट होने से छत गिर गई थी। हादसे में 15 लोग प्रभावित हुए, जिनमें दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, सात का जोधपुर में उपचार चल रहा है और छह गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल जयपुर लाया गया। इनमें पांच दमकलकर्मी 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे हैं।

गहलोत ने जान जोखिम में डालकर लोगों की रक्षा करने वाले दमकलकर्मियों के साहस की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल दौरे के बाद उन्होंने संविदा कर्मचारियों के मुद्दे पर सरकार से रुख स्पष्ट करने की मांग की।

गहलोत ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने करीब एक लाख संविदा कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से 20-25 वर्षों से कम मानदेय पर काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार का विजन स्पष्ट करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here