बाइक सवार बदमाशों ने युवक को थप्पड़ मारकर लूटा आईफोन

0
14

जयपुर। राजधानी में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका आईफोन लूट लिया। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और युवक को थप्पड़ मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने शिप्रापथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई भागीरथ मल ने बताया कि मानसरोवर निवासी 30 वर्षीय युवक शनिवार सुबह शिप्रापथ स्थित एमआरएफ टायर शोरूम के पास से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। दोनों ने युवक के साथ मारपीट की। एक बदमाश ने उसे थप्पड़ मारा और हाथ से आईफोन छीन लिया।

वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर भागने लगे। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से बाइक गलियों में ले जाकर फरार हो गए।

लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रविवार को एफआईआर दर्ज की। पुलिस वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here