ई-रिक्शा से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े घर से चुराया गैस सिलेंडर

0
21

जयपुर। महेश नगर थाना इलाके में ई-रिक्शा से आए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। बदमाशों ने पहले पैदल घूमकर घर की रेकी की और फिर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। पोर्च में रखा गैस सिलेंडर उठाकर ई-रिक्शा में रखकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार महेश नगर के नरेन्द्र नगर निवासी रामकेश मीना (65) के घर चोरी की वारदात हुई। 14 नवंबर को दोपहर में वह परिवार सहित किसी काम से घर से बाहर गए थे। पीछे से बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर पोर्च में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। देर शाम परिवार के वापस लौटने पर सिलेंडर गायब मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला।

वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों बदमाशों की करतूत कैद हो गई। फुटेज में सामने आया कि दोनों बदमाश ई-रिक्शा से मौके पर पहुंचे और पैदल घूमकर घर की रेकी की। इसके बाद उन्होंने दीवार पर रखे गमलों को एक तरफ किया और दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए।

बदमाशों ने पोर्च में रखा गैस सिलेंडर उठाकर दीवार पर रखा और बाहर निकलकर उसे ई-रिक्शा में रख लिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here