गाँधी के विचार ही उनकी अनमोल विरासत : प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल

0
15
Gandhi’s ideas are his invaluable legacy: Prof. Purushottam Agrawal
Gandhi’s ideas are his invaluable legacy: Prof. Purushottam Agrawal

जयपुर। वरिष्ठ लेखक-पत्रकार एवं चित्रकार विनोद भारद्वाज द्वारा सम्पादित महात्मा गाँधी पर केंद्रित पुस्तक ‘गाँधी की विरासत’ का रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गाँधीवादी विचारक प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल, लेखक-कथाकार उदय प्रकाश, राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार सी.पी. देवल, मालचंद तिवाड़ी तथा लेखक अरुण कुमार असफल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि गाँधी जी के विचार ही उनकी अनमोल विरासत हैं। उनका असाधारण रूप से साधारण व्यक्तित्व हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। प्रस्तुत संकलन में ऐसे अनेक आलेख शामिल हैं, जो गाँधी की इस वैचारिक और मानवीय विरासत को रेखांकित करते हैं। पुस्तक में गाँधी जी के चिंतन, संवेदना और सौंदर्यबोध के विविध आयाम सामने आते हैं।

लेखक-कथाकार उदय प्रकाश ने कहा कि गाँधी जी के विचारों को आत्मसात करने के लिए उनका बार-बार स्मरण करना आवश्यक है। यह तभी संभव है, जब समय-समय पर उन्हें पुस्तकों के माध्यम से संकलित कर नई पीढ़ियों के लिए पुनर्नवा किया जाता रहे। विनोद भारद्वाज ने इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

राजस्थानी साहित्यकार सी.पी. देवल ने कहा कि इस पुस्तक में भवानी प्रसाद मिश्र, जवाहरलाल नेहरू, रोम्याँ रोलाँ, चार्ली चैपलिन, नेल्सन मंडेला, ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान, प्यारे लाल और रामचंद्र गुहा सहित अनेक महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों द्वारा महात्मा गाँधी पर लिखे गए ऐतिहासिक आलेखों को संकलित किया गया है। इन महत्वपूर्ण लेखों को एक ही जिल्द में उपलब्ध करवाकर सम्पादक ने उल्लेखनीय काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here