50 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0
46

जयपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम (डीएसटी) और गांधी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम 07 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले तीन-चार माह से बाहर से स्मैक लाकर जयपुर में सप्लाई कर रही थी और खासतौर पर झालाना क्षेत्र में अपने परिचितों व अन्य विक्रेताओं तक नशे की खेप पहुंचाती थी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान मुन्नी देवी सांसी पत्नी राकेश सांसी (27), निवासी गोविंदगढ़ जयपुर ग्रामीण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिछले तीन-चार माह से किसी परिचित के जरिए बाहर से स्मैक मंगवाकर जयपुर में बेच रही थी।

झालाना क्षेत्र में वह परिचितों के अलावा अन्य स्मैक विक्रेताओं को भी इसकी सप्लाई करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की आपूर्ति कहां से होती थी और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here