पुराने मरीजों ने साझा की दिल के इलाज की कहानी, समय पर उपचार पर दिया जोर

0
53
Former patients shared their heart treatment stories.
Former patients shared their heart treatment stories.

जयपुर। वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में विद्याधर नगर स्थित मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में हृदय रोग से उपचार करा चुके मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें गंगानगर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सीकर व झुंझुनूं से आए 50 से अधिक मरीज शामिल थे।

इन मरीजों ने रोबोटिक कार्डियक सर्जरी, टीएवीआई, पेसमेकर इम्प्लांटेशन और एंजियोप्लास्टी के बाद के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हृदय रोग के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर की स्थिति में मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी है।

कार्डियक सर्जन डॉ. ललित मलिक, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रशीद अहमद, डॉ. अंशुल गुप्ता, डॉ. हिमांशु गुप्ता व डॉ. अमित गुप्ता सहित विशेषज्ञों ने हृदय रोगों के जोखिम और बचाव की जानकारी दी। डॉक्टरों ने नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम, योग और दवाओं के नियमित सेवन की सलाह दी। कार्यक्रम में बैलून गेम और लेमन-स्पून रेस भी हुई तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here