एकादशी पर श्याम पार्क में सजा बाबा श्याम का अनुपम दरबार

0
47

जयपुर। एकादशी के पावन अवसर पर अग्रवाल फार्म मानसरोवर स्थित श्याम पार्क सेक्टर-113 में ‘म्हारे घरा पधारो श्याम’ संस्था की ओर से बाबा श्याम का अनुपम दरबार सजाया गया। इस अवसर पर छप्पन भोग की मनमोहक झांकी सजाई गई। अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ।

संस्था अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि भजन संध्या में पुरुषोत्तम बृजवासी, सरोज धाकड़, निशा शर्मा, गोपाल सैन और सागर शर्मा ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्याम प्रेमी देर तक झूमते और नाचते रहे। बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से पूरा श्याम पार्क भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में वार्ड 46 की पार्षद शिवाकांता पांडे और मनोज पांडे ने बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान अतिथियों और श्याम प्रेमियों का माला, दुपट्टा और प्रसाद देकर सम्मान किया गया।

संस्था की ओर से प्रत्येक एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार सजाकर भजन संध्या आयोजित की जाती है। इसमें छोटी काशी सहित देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्याम के चरणों में भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here