आपदा प्रबंधन पर ‘कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ का आयोजन

0
45

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय ‘कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीबीए सेमेस्टर आईआईआई के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस इंटरैक्टिव कार्यशाला का संचालन एनडीआरएफ (6वीं बटालियन, वडोदरा, गुजरात/आरआरसी अजमेर) की विशेषज्ञ टीम द्वारा इंस्पेक्टर पी.डी. स्वामी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों को सीपीआर, अत्यधिक रक्तस्राव रोकने के उपाय, सर्पदंश के समय प्राथमिक उपचार तथा बाढ़ व चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों की लाइव डेमो के साथ जानकारी दी।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. छवि जैन एवं डॉ. अमिता शर्मा द्वारा किया गया। विभाग के संकाय सदस्यों एवं सपोर्ट स्टाफ के सहयोग से यह कार्यशाला सुचारू रूप से संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here