पंचायत राज चुनाव के लिए आप ने जारी की 60 प्रत्याशियों की पहली सूची

0
34

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव-2026 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में कुल 60 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें 15 जिला परिषद और 45 पंचायत समिति प्रत्याशी शामिल हैं।

जयपुर में प्रदेश महासचिव संगठन विश्वेन्द्र सिंह ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी पंचायत राज चुनाव में संगठनात्मक तैयारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। पंचायत स्तर पर मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व खड़ा करना पार्टी की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि गांव, ढाणी और पंचायत स्तर तक शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। पंचायत राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई हैं और इन्हें मजबूत किए बिना प्रदेश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी संगठन को और सक्रिय करेगी तथा प्रदेश के अधिक से अधिक क्षेत्रों में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। पहली सूची जारी होने के बाद पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद भी मजबूत किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील धायल, जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच, सुनील अग्रवाल और राशिद हसन सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से पंचायत राज चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अगली सूचियां भी जल्द जारी की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here