ट्रैक्टर-टैंकर ने चार वर्षीय मासूम को कुचला

0
59

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके के रोड नंबर-5 स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में शनिवार शाम गटर खाली करने वाले ट्रैक्टर-टैंकर की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी वीर बहादुर की चार वर्षीय बेटी काजल शनिवार शाम महाराणा प्रताप कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गटर खाली करने वाला ट्रैक्टर-टैंकर वहां से गुजर रहा था। बच्ची इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से कुचलने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here