ढेहर का बालाजी क्षेत्र में गूंजे प्रभु श्रीराम के जयकारे

0
55
Chants of 'Jai Shri Ram' echoed in the Dhehar ka Balaji area.
Chants of 'Jai Shri Ram' echoed in the Dhehar ka Balaji area.

जयपुर। नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को श्रीराम सुंदरकांड मंडल, ढेहर का बालाजी के 27वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एक भव्य और विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। सियाराम बगीची से राधा गोविंद कॉलोनी मंदिर तक निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में गूंजते प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा का शुभारंभ महंत हरिशंकरदास वेदांती ने रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम दरबार की आरती उतारकर किया। इसके बाद गाजे-बाजे और सुमधुर भजनों के साथ यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए राधा गोविंद कॉलोनी मंदिर पहुंची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया।

मंडल अध्यक्ष हेमंत सैनी ने जानकारी दी कि मंडल की ओर से हर वर्ष नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिन तक अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाता है, जिसकी शुरुआत इस भव्य कलश यात्रा से होती है। राम दरबार की स्थापना के पश्चात यह धार्मिक अनुष्ठान शुरू होता है और रामनवमी पर 51 आसनों पर संगीतमय अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ इसकी पूर्णाहुति होती है।

वार्षिकोत्सव के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि19 अक्टूबर सोमवार को प्रातः महाआरती के बाद संगीतमय श्रीरामचरित मानस पारायण का शुभारंभ होगा। 20 अक्टूबर मंगलवार को पूर्णाहुति और महाप्रसाद के साथ इस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन होगा।

इस कलश यात्रा और आयोजन को सफल बनाने में दयाशंकर विजयवर्गीय, सुरेश शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, मोहनलाल सैनी, विष्णु महरवाल, दीपक कुमावत, सत्यनारायण गुप्ता, दिनेश खांडल, दिनेश शारदा, दिनेश कानूनगो, सचिन सैनी, कमल कुमावत, राकेश दाधीच, प्रकाश शर्मा, प्रहलाद प्रजापत और राकेश सैनी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here