वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: पांच चोरी की बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

0
59
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें चार मोटरसाइकिलें विश्वकर्मा और एक विद्याधर नगर थाना क्षेत्र से चुराई गई थीं।

थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी रामस्वरूप गुर्जर उर्फ राहुल (19) निवासी गुढ़ागौड़जी जिला को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

पूछताछ में विश्वकर्मा क्षेत्र से चार अन्य और विद्याधर नगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी सामने आई। पुलिस ने पांचों मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं। पुलिस के अनुसार आरोपी और बाल अपचारी बस से अपने गांव से जयपुर आते थे। यहां गलियों और पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों की रैकी करने के बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक चुरा लेते थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे की लत पूरी करने और मौज-मस्ती के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपी और बाल अपचारी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here