श्री खोले के हनुमान मंदिर में 20 अक्टूबर से बहेगी राम भक्ति की रसधारा

0
34
A stream of devotion to Lord Ram will flow at the Shri Khole Ke Hanuman Temple starting October 20.
A stream of devotion to Lord Ram will flow at the Shri Khole Ke Hanuman Temple starting October 20.

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित श्री खोले के हनुमान मंदिर में 20 से 28 अक्टूबर तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में संत मुरलीधर महाराज, जोधपुर वाले, अपनी रसपूर्ण वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे।

मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन पं. राधेलाल चौबे महाराज की प्रेरणा से श्री हनुमत् धाम में आयोजित होने वाली कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सेवा भाव से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि नौ दिवसीय कथा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहेगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके लोक कल्याणकारी संदेशों से जोड़ना है। समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here