अमकेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना वार्षिक महोत्सव

0
31
Annual festival celebrated with devotion and joy at Amkeshwar Mahadev Temple
Annual festival celebrated with devotion and joy at Amkeshwar Mahadev Temple

जयपुर। समाज श्री सीताराम जी छोटी चौपड़ की ओर से शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर आमेर स्थित अमकेश्वर महादेव मंदिर में 92वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के दौरान संस्था के राधा गोपाल झालानी ने बाबा भोलेनाथ का इत्र और पुष्पमालाओं से मनमोहक श्रृंगार किया। इसके बाद भगवान को चूरमा-बाटी का भोग अर्पित किया गया। आयोजन में पहुंचे भक्तों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

संस्था अध्यक्ष नवल किशोर झालानी ने बताया कि समाज की ओर से 92 वर्षों से इस वार्षिक महोत्सव की परंपरा निभाई जा रही है। इस अवसर पर रामगोपाल बूसर, रामशरण हल्दिया, अवधेश पोद्दार, रामप्रसाद अग्रवाल, केशव अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, प्रदीप सेठी, महेश भगत, रमेश बिजली वाले, राजाबाबू पाटोदिया, लक्ष्मीनारायण काकड़ेवाले, नारायण अग्रवाल, अनुराग खेतान और नंदकिशोर भुखमारिया सहित अन्य भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा भोलेनाथ की आराधना की।

संस्था मंत्री रामबाबू झालानी ने बताया कि संस्था परिवार के सभी भक्तों ने मिलकर महोत्सव को धूमधाम से मनाया। आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here