जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के 35वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन गुरूवार को फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समारोह के अतिथि सिविल लाइन विधायक एवं पत्रकार गोपाल शर्मा, आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक रफीक खान ने किया। विधायक गोपाल शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

विधायक गोपाल शर्मा ने सभी साथियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी पत्रकार हित में कार्य कर रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेस क्लब नए आयाम स्थापित करता रहा है। अनेक युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया हैं। जयपुर फोटोजर्नलिस्ट की अन्तराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी में विशेष पहचान है।
इस अवसर पर नगर निगम उपमहापौर सरोज कंवर, विशिष्ठ अतिथि भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, पूणे के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाघमारे, उतरांचल प्रेस क्लब की पूर्व संयुक्त सचिव नलिनी गोसाई एवं यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर स्थापना दिवस पर पधारकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।
अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक निखलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर एवं धूली लाल मीणा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान प्रबन्ध कार्यकारिणी पत्रकारों एवं क्लब के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। क्लब को आर्थिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही पारिवारिक माहौल को बढ़ावा दिया जा रहा है। पत्रकारों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद की गतिविधियां भी सुचारू रहेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ नृत्य गुरू डॉ. राजेन्द्र राव के निर्देशन में गणेश वंदना के साथ किया। संबरंग संस्था के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। आओजी आओ म्हारा हिवड़े रा पावणा, मंजीरा डांस, रूणझूण बाजे घूंघरा, मधुवन में राधिका नाचे रे, छैल भंवर को कांगसियो बीणहारा लेगी रे, गोरा गोरा गाल थारा घूंघटियां में राखू रे नजर कोई लगजावेगी रे मेले में….राजस्थानी गीत चिरमी सहित अनेक गीतों पर लोकनृत्यों की प्रस्तुति हुई। म्हारो मनडो नाचे, मरू रंग, मै तो नाचवा, ढोला आ जाओ, कोरे काजलरी को, बंजारा पर लोकनृत्यों की रोचक प्रस्तुतियां हुई। मंच संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम ने किया।
23 अक्टूबर 2026 को होगा पत्रकार सम्मान समारोह
शुक्रवार 23 अक्टूबर को स्थापना दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में युवा एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार होंगे।

















