शरद पूर्णिमा पर मोती डूंगरी गणेश जी का होगा श्वेत शृंगार

0
55

जयपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर (रविवार) को मोती डूंगरी गणेश जी महाराज मंदिर में विशेष श्रृंगार और उत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज नवीन सफेद पोशाक और चांदी का सफेद मुकुट धारण करेंगे। मंदिर परिसर में सफेद फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा, जिसमें विराजमान होकर गणेश जी भक्तों को दर्शन देंगे।

मंदिर कैलाश शर्मा के अनुसार शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवान को खीर का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। खीर को रात्रि में चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। इसके बाद अगले दिन प्रातःकाल श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शरद पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर गणेश जी महाराज के दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here