चार साल से फरार हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर छह चोरी की स्कूटी गिरफ्तार

0
47

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में चार साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभिषेक शर्मा उर्फ राज (30) निवासी जौहरी बाजार जयपुर हाल मानसरोवर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह एक्टिवा व स्कूटी बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में चोरी सहित करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने बताया कि आरोपी ऐसी पार्किंग और सुनसान जगहों को चुनता था, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हों। स्कूटी चोरी करने के बाद वह पेट्रोल खत्म होने तक उसे चलाता और फिर किसी स्थान पर छोड़कर दूसरी स्कूटी चुरा लेता था। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता था।

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ राज वर्ष 2022 में माणक चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर बना था। उसके खिलाफ माणक चौक, अशोक नगर, गांधी नगर, मोती डूंगरी, मानसरोवर, कोतवाली, मुहाना और जवाहर सर्किल सहित विभिन्न थानों में 23 से 24 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, हेड कांस्टेबल मालीराम तथा कांस्टेबल कैलाश, महेश, गिरधर, मंजीत और सुमेर सिंह शामिल रहे। आरोपी की तलाश, गिरफ्तारी और चोरी के वाहन बरामद करने में कांस्टेबल कैलाश की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here