जयपुर। जयपुर के नासिर खान ने बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। आमेर में स्थित के.के. रॉयल होटल में आयोजित ‘मिस्टर जयपुर एवं मिस्टर राजस्थान ओपन’ बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने मिस्टर जयपुर का स्वर्ण पदक जीतने के साथ मिस्टर राजस्थान के 80 किलोग्राम भार वर्ग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा उन्हें प्रतियोगिता की ओवरऑल श्रेणी में बेस्ट पॉशर के खिताब से नवाजा गया।
बॉडीबिल्डिंग हेल्थ एंड फिटनेस एसोसिएशन (बीएचएफए) के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया। नासिर खान ने अपनी मेहनत, फिटनेस और प्रभावशाली शारीरिक प्रदर्शन के दम पर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और एक ही प्रतियोगिता में कई खिताब अपने नाम किए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। एसोसिएशन की ओर से युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नासिर खान की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम माना जा रहा है। मिस्टर जयपुर और मिस्टर राजस्थान में स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल श्रेणी में बेस्ट पॉशर का खिताब हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

















