तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

0
48

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र के धानक्या में मंगलवार देर शाम को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम (42) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार सीताराम गैस सिलेंडर लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here