बैंककर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड चालू कराने के बहाने एक लाख रुपए की ठगी

0
37
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud
Police headquarters issued advisory regarding cyber fraud

जयपुर। बैंक कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड चालू कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने करणी विहार थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने बताया कि विकास भागवानी (38), निवासी करणी विहार, ने शिकायत में बताया कि उन्हें अपना क्रेडिट कार्ड चालू करवाना था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताकर उनसे संपर्क किया और क्रेडिट कार्ड चालू कराने के बहाने धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने उनके बैंक खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपए डेबिट कर लिए। इस तरह खाते से कुल एक लाख रुपए निकल गए।

मोबाइल पर बैंक खाते से रुपए कटने के संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here